ब्रेकिंग
MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक
देश

Mann Ki Baat में बोले PM मोदी-चक्रवात प्रभावित राज्यों ने मुश्किल घड़ी में दिखाया साहस और धैर्य

नई दिल्ली। आज यानी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए चक्रवात टाक्टे और यास से प्रभावित राज्यों के बारे में भी जिक्र किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 दिनों में देश के पश्चिमी और पूर्वी तटों पर दो बड़े चक्रवाती तूफानों का सामना करने के साथ ही प्रभावित राज्यों ने साहस दिखाया और धैर्य से लड़ाई लड़ी। इसके साथ ही पीएम ने कहा, ‘मैं चक्रवाती तूफान के दौरान राहत और बचाव कार्यों में शामिल लोगों को भी सलाम करता हूं’।

बता दें कि आज संयोग है कि महीने का आखिरी रविवार उस दिन पड़ा जब केंद्र में मोदी के नेतृत्व को सात साल पूरे हो गए हैं। 77वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कोविड-19 संकट पर मुख्य बातचीत की। पीएम ने कहा कि हम देख रहे हैं कि हमारा देश कैसे पूरी ताकत से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। साथ ही देश ने कुछ प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना किया है।

इसके साथ ही पीएम ने कहा,’आपदा के समय चक्रवात प्रभावित राज्यों के लोगों ने साहस दिखाया और धैर्य वअनुशासन के साथ लड़ाई लड़ी। पीएम ने कहा कि उनके प्रयासों को विनम्रतापूर्वक मैं स्वीकार करता हूं।” आगे पीएम ने कहा,’मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम सभी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं जिन्हें नुकसान हुआ है’।

Related Articles

Back to top button