ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
विदेश

पाकिस्तानी क्रिकेट को क्यों है तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की जरूरत? वसीम अकरम ने बताया

कराची। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि पाकिस्तान की युवा गेंदबाजी लाइन-अप को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के मार्गदर्शन की जरूरत है, जिन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास ले लिया था। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि आमिर के संन्यास लेने के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। अकरम ने कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि उन्हें पाकिस्तान टीम में जगह मिलनी चाहिए। आने वाले वर्षों में ह तीन विश्व कप होने हैं। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि गेंदबाज पैक में आते हैं। जब आपके पास एक वरिष्ठ गेंदबाज होता है, तो वह युवा गेंदबाजों से बात करके दबाव की स्थिति में उनका मार्गदर्शन कर सकता है। उन्हें आत्मविश्वास देकर और उन्हें विकल्प प्रदान करके वे काफी प्रभाव हो सकते हैं।’

बता दे इस साल और अगले साल टी-20 विश्व कप होना है। इसके बाद 2023 में 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप होगा। अकरम इन्हीं तीन विश्व कपों की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, जब मैं युवा गेंदबाज था तो मेरे पास मार्गदर्शन करने वाला एक वरिष्ठ गेंदबाज था। मेरे पास इमरान खान थे और मैं उनसे हर गेंद से पहले बात करता था। जब कोई सीनियर गेंदबाज आपको कुछ करने के लिए कहता है, तो इससे आपको और आत्मविश्वास मिलता है। मुझे लगता है कि इसीलिए आमिर इतने महत्वपूर्ण हैं।’

हालांकि, अकरम ने आमिर के संन्यास के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि  शांति से उनके फैसले का सम्मान किया जानी चाहिए  । उन्होंने कहा,’अगर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, तो यह उनकी समस्या थी, यह उनका निर्णय था। संन्यास लेने की वजह हम किसी के पीछे क्यों पड़ रहे हैं? एक खिलाड़ी विशेष रूप से एक गेंदबाज अपने शरीर के बारे में  जानता है । टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं है। अगर आपने पांच साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है, तो आपको इतने लंबे समय तक गेंदबाजी करने की आदत नहीं होती। आमिर को सिर्फ अपना क्रिकेट खेलना चाहिए और अपने पारिवारिक जीवन का आनंद लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button