ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
खेल

LPG Cylinder Price और Driving license सहित कई चीजों में एक जून से हो रहा बदलाव, आपके लिए जानना जरूरी

नई दिल्‍ली। एक जून से काफी सारी चीजें बदलने वाली हैं। ये आपके जीवन को भी प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए आपको इनके बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। एक जून से एक बड़ा बदलाव रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder Price) की कीमत में होगा। एक जून से कुछ बैंकों की सेवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ बैंकों के IFSC Code में भी बदलाव होगा। अगर आप आयकर दाता हैं, तो आपके लिए भी जून एक बदलाव लेकर आ रहा है। आइए इन सबके बारे में जानते हैं।

1. रसोई गैस सिलिंडर की कीमत (LPG Cylinder Price)

एक जून से LPG सिलेंडर की कीमत बदल सकती हैं। तेल कंपनियां 1 तारीख और 15 तारीख को LPG रेट की समीक्षा करती हैं। फिलहाल, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर की कीमत 809 रुपये है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर के साथ-साथ, 19 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर के दाम में भी बदलाव हो सकता है।

2. स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग (Gold Jewelry Hallmarking)

Gold Jewelry Hallmarking अब 1 जून से लागू नहीं होगी। ज्वेलर्स की मांग पर इसे 15 जून तक टाल दिया गया है। सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के डायरेक्टर जनरल प्रमोद तिवारी करेंगे। ये कमेटी Gold Jewelry Hallmarking नियमों को लागू करने में दिक्कतों का हल निकालेगी। इसके बाद इसे 15 जून से देश भर में लागू कराएगी।

3. आयकर रिटर्न के लिए नई वेबसाइट

इनकम टैक्स विभाग 7 जून से ITR की नई वेबसाइट लॉन्च करेगा। 1 से 6 जून तक मौजूदा वेबसाइट का ITR संबंधी काम नहीं होगा। पुरानी वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को नए पोर्टल www.incometaxgov.in पर जाना है। डिपार्टमेंट के मुताबिक, 1 से 6 जून तक ई-फाइलिंग सर्विस काम नहीं करेगी।

4. बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के ग्राहक हैं, तो 1 जून से बैंक चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। दरअसल बैंक पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन (Positive Pay Cheque) सर्विस को शुरू कर रहा है। इससे Cheque fraud कम हो जाएंगे। अगर कोई ग्राहक 2 लाख या उससे ज्‍यादा रुपये का चेक जारी करता है, तो ग्राहक को डिटेल बैंक से साझा करनी होगी। उसके बाद बैंक उसके बारे में क्रास चेक करेगा। Cheque Fraud सामने आने पर बैंक तुरंत पेमेंट होल्‍ड कर देगा।

5. उत्तर प्रदेश में बनेंगे DL

कोरोना महामारी की वजह से उत्‍तर प्रदेश में RTO में Driving license से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। अब कई जिलों में DL बनाने का प्रोसेस 31 मई से फिर शुरू होने जा रहा है। हालांकि, लर्निंग लाइसेंस (Learning Driving Licence) 30 जून तक नहीं बनेंगे। 30 जून तक बुक अप्वाइंटमेंट स्लाट कैंसिल कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button