ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

देश में 50 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम मामले, बीते 24 घंटे में 3,128 मौतें

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने की वजह से केस कम हुए हैं। देश में 50 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1.52 लाख मामले सामने आए तो करीब 3,100 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य़ मंत्राय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,128 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत भी सामने आई है।

कोरोना वायरस संक्रमण की बात करें देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,38,022 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर देश में अब तक कुल 2,56,92,342 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 91.60% हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 88,416 एक्टिव केस कम हुए हैं। फिलहाल कोरोना के 20,26,092 हैं। इससे एक्टिव दर घटकर 7.22% हो गई है। देश में कोरोना के अब तक कुल 2,80,47,534 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 3,29,100 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना से मौतें ही फिलहाल चिंता का विषय हैं।

रविवार को 16 लाख से ज्यादा टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए रविवार को देश भर में 16,83,135 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 34,48,66,883 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

सवा 21 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 21,31,54,129 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 10,18,076 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button