ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
टेक्नोलॉजी

Xiaomi का बड़ा दावा, 200W फास्ट चार्जिंग के तहत केवल 8 मिनट में फुल चार्ज होगा स्मार्टफोन

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने यूजर्स की सुविधा और अन्य टेक कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए हाइपर चार्ज सिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी का दावा है कि इस वायर फास्ट चार्जिंग सिस्टम के माध्यम से 4,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन को केवल 8 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा, जबकि 4,000mAh की बैटरी वाला डिवाइस 120W वायरलेस चार्जिंग से सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। बता दें कि कंपनी का हाइपरचार्ज सिस्टम एक डेमो है। उम्मीद है कि इस सिस्टम को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi का 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक  

शाओमी ने दो वर्ष पहले 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक पेश की थी। उस दौरान कंपनी ने कहा था कि यह तकनीक 4,000mAh की बैटरी वाले डिवाइस को 17 मिनट में फुल चार्ज करती है।

Oppo की VOOC चार्जिंग तकनीक 

Xiaomi के अलावा Oppo भी फास्ट चार्जिंग तकनीक VOOC के साथ मौजूद है। पिछले साल कंपनी ने फास्ट चार्जिंग तकनीक से पर्दा उठाया था। उस दौरान कंपनी ने दावा किया था कि उसकी 125W फास्ट चार्जिंग तकनीक 4,000mAh की बैटरी वाले फोन को सिर्फ 20 मिनट में चार्ज करती है।

Redmi Note 10 Pro

Xiaomi ने कुछ समय पहले Redmi Note 10 Pro को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, डबल टैप जेस्चर का सपोर्ट दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 732G मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GUP मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 पर आधारित है।

Redmi Note 10 Pro के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लें, 5MP सुपर मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का लेंस दिया गया है।

Related Articles

Back to top button