ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

पिता के निधन के बाद संभावना सेठ ने हॉस्पिटल को भेजा नोटिस, बोलीं- ‘उनके हाथ और पैर बांध रखे थे’

नई दिल्ली। फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल को नोटिस भेजा है। निधन से पहले संभावना के पिता एस.के सेठ का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था, जिनका 8 मई को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर हॉस्पिटल पर तमाम तरह के अरोप भी लगाए थे, लेकिन अब संभावना कानूनी तरीके से लड़ने के मूड में आ गई हैं। ईटाइम्स से बतचीत में संभावना ने इस बात को कन्फर्म किया है।

इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने हॉस्पिटल को सर्विसेज़ में कमी, मेडिकल नज़रअंदाज़ी, ढगं से देखभाल न करना-ध्यान न देना और गैर जिम्मेदाराना रवैया (non-responsive behaviour) के आरोप में नोटिस भेजा है’। एक्ट्रेस ने बताया, ‘मेरे पिता 30 अप्रैल को हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। चार दिन बाद उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आ गया। मेडिकल स्टाफ ने कुछ ब्लड टेस्ट किए और ये भरोसा दिलाया कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। ये सुनकर हमें थोड़ा सुकून आया। उसी दिन जब मेरे भाई हॉस्पिटल आए तो वो ये देखकर शॉक्ड रह गए कि मेरे पापा के दोनों हाथ बांध रखे थे। उसके बाद भाई ने उनके हाथ खोल दिए और हॉस्पिटल वालों से इस बारे में सवाल किया। 7 मई भाई ने मुझे कॉल किया कि पापा को ऑक्सीज़न लगाया गया है, जब्कि उनका ऑक्सीज़न लेवल 90 से 95 था। मुझे लग रहा था कि वहां कुछ ठीक नहीं हो रहा है और मैं तुरंत अगले दिन दिल्ली के लिए रवाना हो गई’।

‘मैं हॉस्पिटल पहुंची तो देखा कि पापा कि हाथ और पैर पलंग से बांध रखे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि ये इसलिए बांधे गए हैं ताकी ये ऑक्सीजन सप्लाई न निकाल दें। वहां मेरे पापा को अटेंड करने के लिए कोई नहीं था, मैं हॉस्पिटल की व्यवस्था देखकर हैरान थी। मैंने ये सब अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया तो हॉस्पिटल में वालों ने मुझसे रिक्वसेट् की कि मैं वीडियो डिलीट कर दूं। पापा की हालत देखकर मैं सीनियर डॉक्टर से मिलने भागी। बहुत ढूंढने के बाद मुझे एक डॉक्टर मिला जिन्होंने मुझे पापा की तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुझसे कहा कि पापा की तबीयत पहले से बेहतर है और वो यहां किसी को भेज रहे हैं इनका ध्यान रखने के लिए। लेकिन कुछ देर बाद उन लोगों ने मुझे बताया कि पापा को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, मैं उन्हें देखना चाहती थी लेकिन उन्होंने मुझे रोक दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने मुझे बता दिया कि पापा का निधन हो चुका है, मुझे लगता है उन्हें पहले ही इस बारे में पता था’। एक्ट्रेस ने कहा ‘मेरे कुछ सवाल हैं जिनके मुझे जवाब चाहिए इसलिए मैंने उन्हें नोटिस भेजा है’।

Related Articles

Back to top button