ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
देश

कोरोना वैक्सीन और प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज

कोरोना महामारी के हालात पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई होगी। सबसे बड़ा मुद्दा वैक्सीनेशन को लेकर है। सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि वह केंद्र सरकार को निर्देश कि वैक्सीन की खरीदी केंद्र सरकार के स्तर पर हो और वहां से राज्यों में डिस्ट्रिब्यूशन की जाए। पिछली सुनवाई में इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार जवाब मांगा था। बता दें, इस याचिका की शुरुआत ऑक्सीजन सप्लाय के मुद्दे से हुई थी। सरकार के प्रयासों के बाद देश में ऑक्सीजन की अब किल्लत नहीं है। सर्वोच्च अदालत के समक्ष एक अन्य मुद्दा दिल्ली से सटी सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर है। एक याचिका में मांग की गई है कि इस भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।

नकली वैक्सीन की बिक्री के खिलाफ याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल हुई है जिसमें नकली कोरोना वैक्सीन की बिक्री रोकने के लिए आपदा प्रबंधन कानून के तहत निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। शीर्ष अदालत इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दाखिल इस याचिका पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस एस. रविंद्र भट की पीठ सुनवाई करेगी। इससे पहले तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने 11 फरवरी, 2021 को विशाल तिवारी की याचिका पर यह कहते हुए सुनवाई करने से इन्कार कर दिया था कि हम सामान्य निर्देश जारी नहीं कर सकते, हम विधायिका नहीं हैं। पीठ ने उनसे इस मामले में ठोस तथ्यों के साथ नई याचिका दाखिल करने को कहा था।

Related Articles

Back to top button