ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जून के पहले सप्ताह में रायपुर में धार्मिक स्थल खोलने का चल रहा विचार

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होती दिख रही। जिसे देखते हुए राजधानी में कुछ स्थानों की पाबंदियों को छोड़ कर लगभग सभी प्रमुख बाजारों को खोल दिया गया।रविवार को पूर्ण लाक डाउन रहा। सभी प्रमुख बाजार बंद रहे। 31 मई से लाक डाउन समाप्त हो रहा।जिला प्रसाशन ने सभी प्रमुख बाजार खोलने की पूर्व में ही अनुमति दे दी थी।

उल्लेखनीय है कि एक जून के बाद धार्मिक स्थल सहित पार्क खोलने पर प्रशासन विचार कर रहा है।हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

बढ़ सकता है समय 

अभी दुकान खोलने और बंद करने का समय सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक है। उम्मीद की जा रही है कि समय सीमा में बढ़ोतरी हो सकती है। रात नाै बजे तक दुकाने खुलने की उम्मीद की जा रही।

जंगल सफारी नहीं खुलेगी 

मिली जानकारी के अनुसार अभी जंगल सफारी खोलने को कोई भी आदेश-निर्देश नहीं आया है। इसके अलावा नंदनवन पक्षी विहार को भी फिलहाल बंद रखा जाएगा।

एक जून से अंग्रेजी शराब दुकान खोलने की तैयारी 

आबकारी विभाग ने देसी शराब की दुकाने तो खोल दी हैं लेकिन अब तक अंग्रेजी शराब आनलाइन ही बेची जा रही। एक जून अंग्रेजी शराब दुकाने भी खोलने की योजना विभाग बना रहा है।

वर्जन

धार्मिक स्थलों समेत अन्य जगहों को भी खोलने पर विचार किया जा रहा है।जल्द ही निर्णय लेने के बाद आदेश जारी कर दिया जाएगा।

– डॉ. एस. भारतीयदासन, कलेक्टर, रायपुर

Related Articles

Back to top button