ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

कर्नाटक संकटः राज्यपाल ने कुमारस्वामी को लिखा पत्र, कहा- आज डेढ़ बजे तक साबित करें बहुमत

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से विधानसभा में शुक्रवार अपराह्न डेढ़ बजे से पहले बहुमत साबित करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 सत्तारूढ़ विधायकों के इस्तीफे और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से ‘‘प्रथमदृष्या” लगता है कि सदन में कुमारस्वामी ने विश्वास खो दिया है।

PunjabKesari
सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(से) के एक वर्ग के बागी होने की पृष्ठभूमि में कुमारस्वामी ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। राज्यपाल ने सदन में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित होने को ध्यान में रखते हुए समय सीमा दी। वाला ने कुमारस्वामी को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘मुझे सूचित किया गया है कि सदन की कार्यवाही आज स्थगित हो गई है। इन परिस्थितियों में मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप सदन में कल (शुक्रवार) अपराह्न डेढ बजे तक या इससे पहले बहुमत साबित करें।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जदसे के 15 विधायकों का इस्तीफा और दो निर्दलियों द्वारा सरकार से समर्थन वापिस लेना और अन्य परिस्थितियां ‘‘प्रथमदृष्ट्या” इस ओर इशारा करती हैं कि मुख्यमंत्री ने सदन में बहुमत या विश्वास खो दिया है।
कुमारस्वामी की कैबिनेट के मंत्री डी के शिवकुमार ने मुख्यमंत्री को राज्यपाल का पत्र मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष सदन का संचालन कर रहे हैं। ऐसे समय में जब राज्यपाल के कार्यालय के जरिए भाजपा मित्र दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें विधायकों को चर्चा करने का अवसर देना होगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button