ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

अश्लील सीडी कांड: कर्नाटक हाई कोर्ट का SIT को आदेश, रमेश जारकीहोली से जुड़े मामले में 17 जून तक सौंपे रिपोर्ट

बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य के पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली से जुड़े कथित अश्लील सीडी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) को 17 जून तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। 2 मार्च को एक सामाजिक कार्यकर्ता कल्लाहल्ली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर रमेश जारकीहोली से जुड़े मामले की जांच की मांग की थी।

कल्लाहल्ली ने कहा था कि पीड़ित महिला को कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) में नौकरी देने की पेशकश की गई थी। पूर्व-निर्धारित स्थान पर पहुंचने पर महिला का यौन उत्पीड़न किया गया और अब उसे मंत्री और उसके लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है। एक कथित अश्लील टेप में मंत्री को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था।

बता दें कि समाचार चैनलों पर अश्लील सीडी प्रसारित होने के बाद तीन मार्च को जारकीहोली ने राज्य के जल संसाधन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका दावा है कि वह बेगुनाह है और उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और गृह मंत्री बसवराज बोम्मई से कथित अश्लील स्कैंडल में विधायक रमेश जारकीहोली को गिरफ्तार करने का आग्रह किया था।

Related Articles

Back to top button