ब्रेकिंग
Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन GPM Crime: गांजा तस्करी के पैसों के लेनदेन में हुआ था अपहरण; स्कॉर्पियो, पिस्टल और कारतूस के साथ आरो... Dhamtari News: युवा साहित्यकारों की नई उड़ान; कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने काव्य संग्रह 'युवोदय' का किया ...
देश

बिलासपुर में रेत का अवैध कारोबार, ले रहा लोगों की जान

बिलासपुर। रेत के अवैध कारोबार में ट्रेक्टर चालकों की लापरवाही से लोगों की जान जा रही है। बीते साल 13 दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से कई स्थाई रूप से विकलांग हो गए। नदियों से रेत निकालने में ट्रैक्टर का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। सड़क पर दौड़ रहे ट्रैक्टर से कई लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सोमवार की रात भी इसी तरह की एक घटना में युवक की जान चली गई।

वहीं, छह मार्च को रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से नगोई निवासी छात्र की मौत हो गई थी। नगोई निवासी प्रांजल मिश्रा अपने भाई प्रखर को लेकर गांव से रमतला स्थित आधारशिला स्कूल जा रहा था। बिरकोना के पास रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टीवा सवार दोनों भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे प्रांजल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका भाई प्रखर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, तीन फरवरी की पेंडरवा के पास सुबह मदनपुर निवासी अर्जुन साहू के ढाई साल के बेटे यश की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इससे पहले लोफंदी में बाइक सवार युवक की रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने शव उठाने से इन्कार करते हुए चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने आश्वासन दिया था। इसके बाद भी इस पर रोक नहीं लग सका है।

Related Articles

Back to top button