ब्रेकिंग
Wellington T20I: अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख चकराया कप्तान श्रेयस अय्यर का द... Bihar MLC Election Results: पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट पर बड़ा उलटफेर, जेडीयू के नीरज कुमार ... Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा...
देश

कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 594 डॉक्‍टरों की मौत, दिल्‍ली में सबसे ज्‍यादा ने गंवाई जान

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अब तक 594 डॉक्‍टरों की मौत हो चुकी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करते हुए सबसे ज्‍यादा 107 डॉक्‍टरों की मौत दूसरी लहर के दौरान देश की राजधानी में हुई है। इसके बाद बिहार में 96 और उत्‍तर प्रदेश में 67 डॉक्‍टरों ने कोरोना संक्रमित होकर अपनी जान गंवाई है।

कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर, मरीजो की सेवा में जुटे हुए हैं। इस दौरान काफी डॉक्‍टर्स अपने घर-परिवार से भी दूरी बनाए हुए हैं। आइएमए के मुताबिक, दिल्‍ली, बिहार और उत्‍तर प्रदेश के बाद राजस्‍थान का नंबर आता है, जहां 43 डॉक्‍टरों ने अपनी जान कोरोना संक्रमित होने के बाद गंवाई है। वहीं, झारखंड में 39, तेलंगान और आंध्र प्रदेश में 32-32, गुजरात में 31 और पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना संक्रमित होने के बाद 25 डॉक्‍टरों की जान गई है।

बता दें कि आइएमए के मुताबिक, कोरोना महामारी की कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान 748 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत हुई थी। कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए थे।

देशभर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में 2,83,06,274 लोग आ चुके हैं। वहीं, 3,35,105 लोगों की मौत इस जानलेवा संक्रमण के कारण हो चुकी है। देश में अब भी सक्रिय मामलों की 17,90,351 है। हालांकि, ये संख्‍या तेजी से कम हो रही है।

Related Articles

Back to top button