ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
टेक्नोलॉजी

BSNL Vs Jio : Jio से एक रुपये सस्ता है BSNL का ये प्लान, लेकिन मिलता है 15GB एक्स्ट्रा डेटा और ज्यादा वैलिडिटी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 98 रुपये वाले प्री-पेड रिचार्ज प्लान की हाल ही में वापसी हुई है, जिसे करीब एक साल पहले अचानक बंद कर दिया गया था। हालांकि Jio के 98 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वापसी आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के 97 रुपये वाले प्लान में Jio के 98 रुपये वाले प्लान के मुकाबले 15GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। यह दोनों रिचार्ज प्लान 100 रुपये से कम कीमत में आते हैं। दोनों प्लान में वैसे तो 1 रुपये का ही अंतर है। लेकिन डेटा और वैलिडिटी के मामले में BSNL का 97 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ज्यादा बेहतर है। आइए जानते हैं दोनों प्लान के बारे में विस्तार से-

Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान

Reliance Jio के 98 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान में डेली 1.5GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। इस तरह Jio यूजर्स को कुल 21GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। Jio के 98 रुपये वाले प्लान में Jio App जैसे Jio Cinema, Jio TV, Jio Music और Jio News का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

BSNL का 97 रुपये वाला प्लान 

अगर BSNL के 97 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें, तो  इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। BSNL का यह प्लान 18 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस तरह BSNL यूजर्स को कुल 36GB डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही BSNL के इस प्लान में Lokdhun कॉन्टेन्ट का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

कौन प्लान है बेहतर

अगर Jio के 98 रुपये और BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो BSNL के 98 रुपये वाले प्लान में Jio के मुकाबले  15 GB ज्यादा डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही 4 दिनों की ज्यादा वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

Related Articles

Back to top button