ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
मनोरंजन

Salman Khan और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ का सेट टूटा, जानें क्यों लिया ये फैसला !

नई दिल्ली। सलमान खान के फैन्स को राधे के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार है। शायद फैन्स को ये सुनकर झटका लग सकता है कि शूटिंग ना होने के चलते मेकर्स ने मुंबई में बने ‘टाइगर 3’ के सेट को तोड़ दिया है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण मुंबई में ‘टाइगर 3’ समेत कई फिल्मों की शूटिंग रुकी हुई हैं। वहीं अभी तक ये भी साफ नहीं हुआ है कि शूटिंग शुरू कब से होगी।

महंगा पड़ रहा था सेट को बनाए रखना

बॉलीवुड हंगामा की रिपोट्स के मुताबिक शूटिंग कब शुरू होगी इस पर अभी इसपर कुछ भी साफ नहीं है। खबरें हैं कि मीड जून तक सरकार शूटिंग के लिए हरी झंडी दे सकती। मेकर्स का कहना है कि ‘टाइगर 3’ में लगभग 300 लोगों का एक बड़ा क्रू काम कर रहा है। ऐसे में टीम के काम शुरू करने से पहले सभी का वैक्सीनेशन हो जाए। उनके अनुसार, शूटिंग शुरू होने से पहले सेट्स को बनाए रखना उन्हें बहुत महंगा पड़ रहा था। उन्होंने महसूस किया कि जब भी वे काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार होंगे, तो सेट को फिर से बनवा लेंगे। इससे उनको ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

यूरोप में हो सकती है  ‘टाइगर 3’ की शूटिंग

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक यूरोप में अनलॉक के चलते फिल्म की शूटिंग वहां भी हो सकती है। फिल्म के मेकर्स अब उन देशों का पता कर रहे हैं, जहां पर ‘टाइगर 3’ की शूटिंग की जा सकती है। मेकर्स अगस्त के बाद शूटिंग के लिए इन देशों का रुख कर सकते हैं।

इन कारणों से नहीं हो पाई शूटिंग 

सलमान खान और कटरीना कैफ ने मार्च में मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। हालांकि, कटरीना के कोरोना से संक्रमित होने के बाद शूटिंग रोक दी गई थी। मार्च के महीने से महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते शूटिंग बंद थी।  वहीं चक्रवात तूफान ताउते ने भी मुंबई में बने फिल्म के सेट को भारी नुकसान पहुंचाया था। अब 15 जून तक जनता कर्फ्यू बढ़ाए जाने के कारण मेकर्स की नजर इस पर टिकी हुई है कि वो शूटिंग फिर से कब शुरू कर पाएंगे।

फिल्म में पाकिस्तानी ISI एजेंट के रोल में नजर आएंगे इमरान

सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। इमरान फिल्म में पाकिस्तानी ISI एजेंट ‘आतिश’ के रोल में दिखेंगे, जो सलमान के किरदार टाइगर के खिलाफ खड़ा होगा। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button