ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

मानसून सिर पर, अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए 10 दिन का समय

रायपुर। केरल राज्य में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं, प्रदेश में कुछ ही दिनों में मानसून का आगमन हो जाएगा। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। सभी जनपदों में जो निर्माण कार्य चल रहा है, उन्हें तत्काल पूरा कर कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

आगामी 10 दिनों को अभियान के रूप में लेकर कार्य पूर्ण करें। बैठक में मनरेगा के तहत गांव में तालाब गहरीकरण या नया तालाब के कार्यों का मूल्यांकन करने को कहा। साथ ही निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न करें। सभी अधिकारी यह ध्यान रखे कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करें।

बैठक में उन्होंने जोर दिया कि सभी जनपदों के गौठान में एकत्रित गोबर को वर्मी कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया में डालने कहा। बरसात में गोबर को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनपद सीईओ गौठानों की नियमित रूप से निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्था करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, सभी जनपद के सीईओ समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

केरल में दे चुका है मानसून दस्तक

बताते चलें कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और इसकी वजह से गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित समुचे छत्तीसगढ़ का मौसम भी बदल गया। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने व ठंडी हवाएं चलने लगीं। साथ ही बहुत से क्षेत्रों में गुरुवार शाम ही गरज चमक के साथ छींटे भी पड़े। मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है कि आने वाले तीन दिनों तक राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्री-मानसून की बौछारें भी देखी जा सकती हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके साथ ही एक चक्रीय चक्रवात व द्रोणिका का प्रभाव भी बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button