ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...
देश

चांटीडीह सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

बिलासपुर। गुस्र्वार की सुबह चांटीडीह सब्जी बाजार में आग लग गई। आग की चपेट में पांच शेड आ गए। इसकी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना गुस्र्वार सुबह चार बजे की है।

सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि गुस्र्वार की सुबह चार बजे चांटीडीह सब्जी बाजार में आगजनी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी गई। साथ ही आसपास की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इस दौरान आग ने पांच शेड को अपनी चपेट में ले लिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस बीच पांच शेड पूरी तरह जल गए।

असामाजिक तत्व रहते हैं सक्रिय

चांटीडीह सब्जी बाजार में व्यापारी शाम होते ही दुकान बंद कर सामान के साथ अपने घर चले जाते हैं। इसके बाद बाजार के आसपास असामाजिक तत्वों का जमघट रहता है। बाजार के अंदर नशेड़ियों का जमावाड़ा रहता है। आगजनी के घटना में नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जांच के लिए पुलिस बाजार के पास स्थित शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

रात में शराबियों की रहती है जमघट

देर शाम सब्जी बाजार बंद होने के बाद बाजार में शराबियों का कब्जा रहता है। बाजार के अंदर में शराबी यहां-वहां बैठकर नशा करते हैं। देर रात तक इनकी मौजूदगी रहती है।

Related Articles

Back to top button