ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
टेक्नोलॉजी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Google Meet हुआ ठप, दुनियाभर के यूजर्स को हो रही है परेशानी

नई दिल्ली। Google का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Google Meet भारत समेत कई देशों में ठप हो गया है। यूजर्स काफी समय से गूगल मीट ऐप का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स को लॉग इन करते समय समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी Downdetector से मिली है।

बता दें कि Google ने पिछले महीने Meet ऐप को अपडेट करने का ऐलान किया था। मीट ऐप को बेहतर बनाने के लिए इसमें वीडियो फीड से लेकर बॉटम बार तक को जोड़ा जाएगा। कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन मीटिंग के दौरान होने वाली थकान को कम करने के लिए हम यूजर्स को पूरा कंट्रोल देंगे। कंपनी ने आगे कहा है कि यूजर्स अपने हिसाब से ऑनलाइन मीटिंग को कंट्रोल कर सकेंगे।

गूगल मीट में मिलेगा खास फीचर

गूगल की ओर से मीट ऐप में हाइड फीचर दिया जाएगा। इसके माध्यम से यूजर्स अपने-आप को ऑनलाइन मीटिंग के दौरान हाइड कर सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन मीटिंग में प्रस्तुतकर्ता के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए पिनिंग और अनपिनिंग में भी सुधार किया गया है।

ऑटो-जूम फीचर की सहायता से अन्य यूजर्स आपको आसानी से देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि जब आप मीटिंग के दौरान अपनी जगह से थोड़ा-सा भी हिलेंगे, तो ऑटो-जूम अपने-आप आपके चेहरे पर फोकस करेगा। कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में इस फीचर का सपोर्ट गूगल वर्कस्पेस में दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button