ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
मनोरंजन

Sunny Leone के पति डेनियल वेबर का छलका दर्द, जूझ रहे हैं इस बीमारी से, बोले- बुरी तरह से डर गया हूं…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उनकी अदाओं पर लाखों फैंस फिदा हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर की जोड़ी भी काफी चर्चा में रहती है। दोनों इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। अक्सर सनी और डेनियल अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इन पोस्ट को काफी लाइक करते हैं। लेकिन इसी बीच डेनियल ने खुद को लेकर जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान हैं। डेनियल ने पैरेंटिंग से लेकर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है।

कोरोना काल में हर किसी के लिए लाइफ को बेहतर तरीके से जी पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। किसी के पास काम नहीं तो कोई घर में बैठे-बैठे कई तरीके की मानसिक अवसादों से जूझ रहा है। ऐसे में सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने भी खुद को लेकर कई सारी बातें की। डेनियल ने हाल ही में ई टाइम्स से बात करते हुए बताया, ‘कोरोना महामारी की सेकेंड वेव में हर जगह अफरा तफरी मची हुई थी जो बहुत बुरा था। मैं मदद करना चाहता था। जरूरी नहीं वो मदद सिर्फ पैसों से की जाए इसके अलावा लोगों को उम्मीद बंधाना भी एक बहुत जरूरी काम था। उम्मीद छोड़ चुके लोगों को वापस जिंदगी की राह दिखाना एक मानवीय कदम था, जो मैं करना चाहता हूं।’

डेनियल ने आगे कहा, ‘कोरोना काल में सौ बार मैं एंग्जाइटी का शिकार हुआ। मेरे आपने लोग कोविड पॉजिटिव थे, गंभीर रूप से बीमार थे। मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में रह रही अपनी फैमिली से नहीं मिल पाया। मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं। मैं भी इंसान हूं और अगर ऐसे में कोई कहे मैं इस पैनडेमिक में डरा नहीं, तो वह झूठ बोल रहा है। यह संभव ही नहीं है। क्योंकि यह पैसे के बारे में नहीं है कि आप कितने धनी हैं, यहां सर्रवाइवल का सवाल है। जिन लोगों के पास बहुत सारा पैसा है वो भी मर रहे हैं। इस माहौल को देखते हुए हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए। हम सब खुद को, अपनों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button