ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

शिकायत के बाद 12वीं के तीनों परीक्षार्थियों को मिला प्रश्नपत्र

बिलासपुर। एसएस पब्लिक स्कूल तोरवा ने आखिरकर 12वीं कक्षा में अध्ययनरत तीनों छात्र-छात्राओं को शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका का वितरण किया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली। अब सभी पर्चा हल कर आठ जून तक जमा कर सकेंगे। बता दें कि बोर्ड के संभागीय अधिकारी ने एक दिन पूर्व स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए छात्रों को वितरण करने का आदेश दिया था।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के संभागीय कार्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी के दबाव के बाद स्कूल प्रबंधन झुका। शुक्रवार की सुबह तीनों बच्चों को बुलाकर नियमानुसार प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका सौंपा। पर्चा मिलने के बाद तीनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ऐसा नहीं होने पर उनका एक साल बर्बाद हो जाता। मामले में स्कूल के संचालक विजय सिंह ने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए हमने प्रश्नपत्र का वितरण कर दिया है।

अभिभावकों ने जल्द फीस जमा करने का आवश्वासन भी दिया है। गौरतलब है कि तीन जून को तीनों विद्यार्थियों ने बोर्ड कार्यालय और शिक्षा विभाग में शिकायत की थी कि फीस जमा नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा उन्हें 12वीं की परीक्षा से पृथक किया जा रहा है। प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका का वितरण करने से मना कर दिया गया है।

शिकायत मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड संभागीय कार्यालय बिलासपुर के संभागीय अधिकारी बीके चौधरी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल संचालक को वितरण करने का आदेश दिया। यहां तक कह दिया कि यदि विलंब हुआ तो बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को वितरण किया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को तीनों परीक्षार्थी पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button