ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

तीन बच्चों का पिता स्नैप चैट में करता था चैटिंग, पत्नी ने मना किया तो फोड़ दिया सिर

रायपुर। स्नैप चैटिंग में महिलाओं से दिन-रात बात-चीत से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी का सिर फोड़ दिया। इस पूरे मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे त्रिमूर्ती मंदिर लाखे नगर ढाल के पास रहती है।

उसकी शादी 2013 में लोमेश मानिकपुरी से हुई और उसके तीन बच्चे है। उसका पति लोमेश मानिकपुरी हमेशा मोबाइल फोन से किसी अन्य महिला से स्नैप चैट से बातचीत करता है। चार जून को रात 9.30 बजे किसी महिला से स्नैप चेटिंग कर रहा था। ऐसा करने पर उनकी पत्नी ने कहा कि किसी महिला से क्यों बातचीत करते हो। बस इतना सुनते ही पति को गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

पीड़ित पत्नी के मुताबिक पति ने उसे हाथ, मुक्का, पैर से मार पीट की। उसके सिर को जमीन में पटक दिया, जिसके बाद उसके दाहिने कान में चोटें आई और नाक से खून निकलना शुरू हो गया। इसके बाद इस घटना की जानकारी उन्होंने अपनी बहन के बेटों को दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294,323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button