ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

जनभागीदारी से पौधों की सुरक्षा की गारंटी: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मानव ने पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचाया है, इसका उदाहरण हमने लॉकडाउन के दौरान देखा। कुछ दिनों के लॉकडाउन के दौरान हमने प्रकृति का वह रुप देखा, जिसकी हम केवल कल्पना करते थे। सीएम ने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गांव और जंगलों की तस्वीर बदलेगी। किसानों की आय बढ़ेगी और आर्थिक समृद्धि आएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत न केवल पौधारोपण किया जाएगा, बल्कि उनकी सुरक्षा भी की जाएगी। इस वजह से इस योजना में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

क्रांतिकारी योजना: वन मंत्री

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि योजना के तहत वन विभाग के सहयोग से आम लोगों की निजी जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने योजना को क्रांतिकारी बताया। उन्होंने बताया कि पेड़ काटने के नियमों का सरलीकरण किया गया है। अब अनुमति की जरुरत नहीं रहेगी, केवल सूचना देनी पड़ेगी। पेड़ों के परिवहन के लिए भी अब किसी भी तरह के पास की जरुरत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हैे, यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा, तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इससे भविष्य में पंचायतों की आय में वृद्धि हो सकेगी। इसके अलावा संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वृक्षों को काटने व विक्रय का अधिकार संबंधित समिति का होगा।

Related Articles

Back to top button