ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

भारत में 63 दिन बाद एक लाख से कम नए कोरोना केस, बीते 24 घंटे में 2123 की मौत

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ढलान की ओर है। तेजी से कोविड-19 संक्रमण के मामले घट रहे हैं। 63 दिन बाद एक लाख से कम कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटों में 86,498 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 2123 लोगों की मौत हो गई है। पिछले काफी दिनों से संक्रमित होने वाले लोगों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्‍या काफी ज्‍यादा दर्ज की जा रही है। ऐसे में तेजी से सक्रिय मामलों की संख्‍या घट रही है। देश में अब करीब 13 लाख सक्रिय मामले रह गए हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जांच में तेजी लाई गई। सोमवार को कोरोना वायरस के लिए 18,73,485 सैंपल टेस्ट किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, अब तक कुल 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 23,61,98,726 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1,82,282 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 2,73,41,462 हो गई है। इस बीच, देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 13,03,702 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 94.29 फीसद हो गई है। इस बीच, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.94 फीसद है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 2123 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,51,309 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि सात जून तक देश में 36.80 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button