ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
देश

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम का चयन, इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों को खेलना है। इस दौरे पर जाने वाली टीम का कार्यक्रम सामने आ गया है। भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का चयन इसी महीने के आखिर तक किए जाने की उम्मीद है।

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम का चयन कब किया जाएगा और इस टीम का कप्तान कौन होगा इसको लेकर कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे हैं। अब टीम के दौरे का कार्यक्रम सामने आने के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई है। कोरोना काल में विदेशी दौरे से पहले टीम के भारत में क्वारंटीन होना पड़ता है और फिर दौरे पर पहुंचने के बाद भी कुछ दिन होटल में क्वारंटीन रहना होता है। इसी वजह से टीम का चयन और उसके दौरे पर रवाना होने की अवधि भी बढ़ा दी गई है।

कब होगा टीम का चयन, कौन हो सकता है कप्तान

भारतीय खिलाड़ियों को दो हफ्ते भारत में क्वारंटीन रहना होगा और फिर श्रीलंका में भी कम से कम 5 दिन ऐसे ही होटल मे बिताना होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम का चयन इसी महीने की 15 या 16 तारीख तक किया जा सकता है। विराट और रोहित की गैरमौजूदगी में अनुभवी ओपनर शिखर धवन को कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है। 3 जुलाई के आस पास टीम इंडिया के चेन्नई से श्रीलंका रवाना होने की खबर है।

श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम 

तीन वनडे 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और अगले दो मैच 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे। सभी मैच एक ही मैदान कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button