ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
टेक्नोलॉजी

लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानिए लॉन्च ऑफर और अन्य डिटेल

नई दिल्ली। OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक हो गई है। फोन को भारत में 10 जून 2021 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nore CE 5G को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फोन में एक 64MP मेन कैमरा सेंसर मिलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही पहली बार फोन को पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को 4,500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

OnePlus Nord CE 5G में 6.43 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन को ब्लू फिनिश में पेश किया जाएगा। OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G, OnePlus Nord N10 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन 7.9mm थिक होगा। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलेगा। फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। फोन एक पंज-होल कटआउट के साथ आएगा। इसमें एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही कनेक्टिविटी के तौर पर एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर 

OnePlus Nord CE 5G को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। साथ ही लॉन्च ऑफर में HDFC Bank कार्ड पर ग्राहक 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट ऑफर की जा सकती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर समेत कई अन्य ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button