ब्रेकिंग
IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्...
देश

कोरोना की दूसरी लहर के बीच 16 जून को होगी लोक लेखा समिति की बैठक, टीकाकरण नीति पर हो सकती है समीक्षा

नई दिल्ली। अगले सप्ताह लोक लेखा समिति यानी पीएसी (Public Accounts Committee, PAC) की बैठक बुलाई गई है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच यह पहली स्थायी समिति की बैठक होगी। 16 जून को होने जा रही इस बैठक में टीकाकरण नीति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों से कोविड राहत कार्यो का ब्योरा मांगा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सांसदों से उनके निर्वाचन क्षेत्र में किए गए कोविड राहत कार्यो का ब्योरा साझा करने का आग्रह किया। सांसदों को भेजे गए पत्र में बिरला ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि आप इस प्रतिकूल परिस्थिति में अपना ज्यादा समय लोगों की मदद में बिता रहे होंगे। आपने लोगों को न सिर्फ नैतिक समर्थन दिया होगा, बल्कि उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे होंगे।’ लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘यह वक्त की मांग है कि आप अपने स्तर पर चलाए गए राहत कार्यो और अनुभवों को पूरे देश के साथ साझा करें, ताकि ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श व्यवहार का विकास किया जा सके।’ राजस्थान के कोटा से सांसद बिरला ने घोषणा की है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में इंजीनियरिंग या मेडिकल की तैयारी करने वाले उन छात्रों को मुफ्त में कोचिंग और आवासीय सुविधा दी जाएगी, जिन्होंने इस महामारी में माता-पिता या परिवार के कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है।

Related Articles

Back to top button