ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

दूरंतो ट्रेन 11 से दौड़ेगी पटरी पर

बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा- मुंबई दूरंतो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02096/ 02095) को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार फेरे के लिए चलेगी। यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। पर कोरोना संक्रमण के कारण इसका परिचालन भी रद था। पर अब स्थिति सामान्य है। इसलिए सुविधा दी जा रही है।

ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार व शुक्रवार को यानी 11 जून से 26 जून तक और मुंबई से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व रविवार को 13 जून से 30 जून तक उपलब्ध रहेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो पावरकार, 12 एसी- 03, तीन एसी- 02, एक एसी प्रथम के अलावा पेंट्रीकार की सुविधा भी रहेगी।

यात्रियों को इस ट्रेन कोविड- 19 के नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही वहीं सफर के लिए पात्र होंगे, जिनके कंफर्म टिकट होगा। सात स्टेशन में रुकने वाली यह ट्रेन हावड़ा से 05:45 बजे छूटकर 08:50 बजे टाटानगर, 14:55 बजे बिलासपुर, 16:35 बजे रायपुर, 20:50 बजे नागपुर, 01:45 बजे भुसावल और 08:15 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी तरह मंुबई से 17:15 बजे छूटकर 09:55 बिलासपुर, 16:15 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन और 20:05 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

हावड़ा से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधाजनक है। कोरोना नहीं था, तब यह नियमित चलती थी। पर संक्रमण के कारण इस ट्रेन के पहिए भी थम गए। हालांकि अभी केवल चार फेरे के लिए चल रही है। यात्रियों के बीच इसकी मांग रही तो आने वाले दिनों में स्पेशल बनाकर चलाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button