ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

बारिश से बेहाल मुंबई, कई रूट्स पर लोकल सेवाएं ठप; अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

मुंबई । मुंबई में मानसून ने तगड़ी दस्तक दे दी है। पहले ही दिन की भारी बारिश से देश की आर्थिक राजधानी तथा उसके उपनगरों में कई स्थानों पर पानी भर गया। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़क यातायात के साथ ही लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं। बुधवार सुबह शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण महानगर के कई इलाके जलभराव से जूझते रहे। स्थानीय एवं बाहर से आनेवाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। बसों के मार्ग बदलने पड़े हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुंबई में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई थी। उपनगरों में रफ्तार ज्यादा तेज रही।

मुंबई के ईस्टर्न एवं वेस्टर्न हाईवे पर लंबा जाम

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के मुताबिक सायन एवं चूनाभट्टी क्षेत्र में सुबह नौ से 10 बजे के बीच सिर्फ एक घंटे में 60 मिलीमीटर (मिमी) से अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के सांताक्रूज केंद्र ने खबर लिखे जाने तक करीब 165 मिमी एवं कुलाबा केंद्र ने करीब 32 मिमी बारिश रिकार्ड की है। कई जगह जलभराव से मुंबई के ईस्टर्न एवं वेस्टर्न हाईवे पर लंबा जाम लग गया। अंधेरी, मिलन, खार एवं मालाड सबवे से आवागमन बंद करना पड़ा। महानगर के बीच से बहनेवाली मीठी नदी का पानी कुर्ला उपनगर की कई बस्तियों में जा घुसा।

यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से कुर्ला एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच कुछ समय तक ट्रेनें रुकी रहीं। बाहर से आनेवाली लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को ठाणे में ही स्थगित करना पड़ा। इसके कारण गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया और इसके कारण यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े, वहीं कई चालकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं जो केवल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए चल रही हैं।

मुंबई पुलिस की अपील, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पश्चिमी उपनगर सोमनाथ घरगे ने कहा कि हमने कुछ स्थानों पर दो फुट तक पानी भर जाने के कारण चार सबवे बंद कर दिए हैं। हालांकि, एसवी रोड, लिंकिंग रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात सुचारू है। अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण दृश्यता कम हो गई और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसलिए यातायात पुलिस कर्मी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर फंसे वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने मुंबई वासियों से अपने घरों से अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

मुंबई में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मॉनसून की दस्तक के साथ ही मुंबई में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने कोंकण किन्नरपट्टी (तटीय पट्टी) के कुछ जिलों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी मुंबई की साइंटिस्ट शुभांगी भूटे ने कहा कि आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट और अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई सहित कोंकण किन्नरपट्टी में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के समंदर में आज सुबह 11:43 बजे 4.16 मीटर ऊंची हाई टाइड आएगी। मुंबई के कोलाबा में अभी तक 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, सांताक्रूज में 60 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिया निर्देश

मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कें तालाब बन चुकी हैं। लोगों के घरों में पानी दाखिल हो चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद मुंबई के हालात का जायजा लिया। उन्होंने यातायात सुचारू रूप से शुरू करने और जल्द से जल्द पानी निकासी के लिए प्रशासन को निर्देश भी दिया है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने मुंबई के नियंत्रण कक्षों के अलावा ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर के जिलाधिकारियों से बातचीत की। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि तटीय क्षेत्र के निवासियों को असुविधा न हो और जहां जरूरी हों, राहत कार्य शुरू किए जाएं।

Related Articles

Back to top button