ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

आज 2.30 बजे bseh.org.in पर जारी होगा हरियाणा 10वीं का रिजल्‍ट

 हरियाणा बोर्ट ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। हरियाणा बोर्ड शुक्रवार, 11 जून 2021 को 10वीं (HBSE, Haryana Board 10th Result 2021) का रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर दोपहर 2.30 बजे परिमाण ऑनलाइन जारी करेंगे। इसके साथ ही वेबसाइड पर रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि स्‍कूलों द्वारा बोर्ड को भेजे विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्‍यांकन और प्रयोगिक परीक्षाओं के अंकों को आधार बनाकर छात्रों को अंक दिए गए हैं। बता दें, कोरोना महामारी के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा अप्रैल 2021 में होना थी। दसवीं के साथ ही 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयार कर ली गई है।

HBSE, Haryana Board 10th Result 2021: latest updates

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह के अनुसार, नियमित 3,18,373 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। इनमें 1,74,956 छात्र एवं 1,43,417 छात्राएं हैं। पूर्ण विषय स्वयंपाठी व कंपार्टमेंट के 11,628 विद्यार्थी हैं।

Steps to check the Haryana Board class 10 Results 2021

चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – bseh.org.in पर जाएं

चरण 2: यहां ‘हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: परिणाम लिंक में हरियाणा बोर्ड हॉल टिकट रोल नंबर दर्ज करें

चरण 4: आगे के संदर्भ के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2021 डाउनलोड करें।

परिणाम से असंतुष्ट छात्र करें यह काम: हरियाणा बोर्ड के परिणाम 2021 से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्र कोरोना के हालात अनुकूल होने पर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ये परीक्षाएं कब होंगी, इसका ऐलान बाद में होगा। बता दें, हरियाणा सरकार ने हाल ही में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। केंद्र द्वारा सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के तुरंत बाद यह फैसला आया था। राज्य बोर्ड की परीक्षाएं पहले अप्रैल में शुरू होने और मई के मध्य तक चलने वाली थीं।

Related Articles

Back to top button