ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

ए​क करोड़ का नौ क्विंटल गांजा के साथ तस्कर पकड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र के खपरी गांव में दबिश देकर नौ क्विंटल गांजा जब्त की है। तस्कर को पकड़ कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। तखतपुर नगर के इतिहास में पहली बार एक करोड़ के आसपास का गांजा कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला के नेतृत्व में पकड़ाया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से बीती रात्रि सूचना मिला की नगर के पास दहिया मोड़ के पास एक घर में बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।

जहां तखतपुर मोहन भारद्वाज व टीम के साथ आरोपी की पतासाजी करने एसडीओपी राश्मित चावला स्वयं निकल पड़े जहां देवरी खमरिया के पास आरोपी हरीश पिता संत राम उम्र (35) निवासी मोपका बिलासपुर अपने स्विपट कार सीजी 11 एम 1778 में घूम रहा था। उसे पकड़कर तखतपुर थाना लाया जहां वह गांजा नहीं रखने की बात कर रहे थे।

पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित गांजा रखने की बात कबूला। जहां आरोपित को सुबह 10:30 बजे पकड़कर गांजा रखे घर खपरी लाया गया। जहां खपरी व जरेली के सरपंच के समक्ष आरोपी के घर का ताला तोड़ा गया जहां अंदर नौ क्विंटल गांजा को देखकर पुलिस वाले के भी होश उड़ गए क्योंकि तखतपुर के इतिहास में पहली बार इतना सारा गांजा पकडाया है गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है

वहीं आरोपी से अभी और भी जांच पड़ताल चल रहा है। आरोपी को पकड़ने में मुख्य रूप से एसआई संतोष पात्रे,एसाईआई संतोष यादव,प्रधान आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक मिथलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, हेमंत पाल, आकाश निषाद, राम स्नेही साहू, शरद साहू, दिनेश कर्ष, सोम कुमार, नीरज मरावी रहे।

स्काई हास्पिटल का गाड़ी

आरोपी हरीश साहू स्काई हॉस्पिटल कोविड का इस्टिकर लगाकर कार में घूम रहा था लोगों को लग रहा था कि या गाड़ी हॉस्पिटल का डॉक्टर का है इस कारण पुलिस का नजर आरोपी की ओर नहीं पढ़ा था।

Related Articles

Back to top button