ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुक्रवार को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तेलघानी बोर्ड के गठन, राजिम माता शोध संस्थान के लिए जमीन आवंटन की घोषणा और रायपुर संभाग के प्रत्येक जिले में सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि आवंटन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि तेलघानी बोर्ड का गठन पूरे देश में उठाया गया एक अनूठा कदम है, जिससे समाज के लोगों को परंपरागत व्यवसाय से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर किया जा सकेगा। राजिम माता शोध संस्थान द्वारा समाज की सांस्कृतिक पहचान को सहेजा जा सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को साहू समाज द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए कटिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए कटिबद्ध है। कोरोना संकटकाल में सभी समाजिक संगठनों का जो सहयोग शासन-प्रशासन को मिला वह काफी सराहनीय है। इस अवसर पर संदीप साहू, रमेश साहू, हनुमंत साहू, भुनेश्वर साहू, दयाराम साहू, देवनाथ साहू, लक्ष्मी साहू समेत प्रदेश साहू संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button