रायपुर। Maleria Free Bastar: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और नीति आयोग ने प्रदेश के बस्तर संभाग में मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सराहना की है। यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। यूएनडीपी ने नीति आयोग को सौंपे अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आकांक्षी जिलों बीजापुर और दंतेवाड़ा में इस अभियान के बहुत अच्छे नतीजे आए हैं। मलेरिया के प्रकोप वाले देश के अन्य जिलों में भी इसे अपनाना चाहिए। Ads by Jagran.TV मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के असर से बीजापुर जिले में मलेरिया के मामलों में 71 प्रतिशत और दंतेवाड़ा में 54 प्रतिशत की कमी आई है। यूएनडीपी ने इस अभियान को आकांक्षी जिलों में संचालित सबसे बेहतर अभियानों में से एक बताया है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मलेरिया को खत्म करने देश के अन्य आकांक्षी जिलों में भी इस तरह का अभियान संचालित किया जाना चाहिए। Chhattisgarh News : नीति आयोग की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ बना परफार्मर राज्य Chhattisgarh News : नीति आयोग की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ बना परफार्मर राज्य यह भी पढ़ें उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग को मलेरिया से मुक्त करने राज्य शासन द्वारा शुरु किए गए मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान का व्यापक असर देखने को मिला है। बस्तर क्षेत्र में इसके बेहतरीन परिणाम देखे जाने के बाद इस अभियान का मलेरिया मुक्त छतीसगढ़ अभियान के रूप में पिछले वर्ष के अंत में सरगुजा संभाग में भी क्रियान्वयन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए गए दोनो संभागों में इन विशेष अभियानों से मलेरिया के प्रकरणों में लगातार कमी आ रही है। अप्रैल-2020 की तुलना में अप्रैल-2021 में सरगुजा संभाग में मलेरिया के मामलों में 60 प्रतिशत और बस्तर संभाग में 45 प्रतिशत की कमी आई है।

रायपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को देशव्यापी ट्विटर अभियान से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को उठाएंगे। इसके लिए योजना बना ली गई है। उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकार इस कदम के बाद मामले पर गम्भीरता से विचार करेगी
ट्विटर पर देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एवं छत्तीसगढ़ के 2.80 लाख कर्मचारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को हैश टैग करके #restoreoldpension पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करेंगे।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, बीरेंद्र दुबे, लैलूंन भारद्वाज, रोहित तिवारी, तुलसी साहू, बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, प्रदेश सह संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ. कोमल वैष्णव, मनोज सनाढय, शैलेन्द्र पारीक ने प्रदेश के दो लाख 80 हजार एनपीएस कार्मिकों से अपील की है कि ट्विटर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
इसके साथ ही प्रदेश के सभी कार्मिक संगठनों व समस्त विभाग के कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक, स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, पैरा मिलिट्री के जवानों से महत्वपूर्ण भागीदारी करने के लिए अपील की है। यह जानकारी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा ने दी।





