ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

माइकल वॉन ने बताया कौन जीतेगा WTC खिताब साथ ही इंग्लैंड को दी इस बात की चेतावनी

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भविष्यवाणी की और कहा कि, इस खिताब को भारत नहीं न्यूजीलैंड जीत सकता है। उनका मानना है कि, न्यूजीलैंड की टीम इस फाइनल मैच में प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी उन्होंने कहा कि, भारत के खिलाफ फाइनल मैच से पहले कीवी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं टीम इंडिया ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ही प्रैक्टिस मैच खेले हैं, लेकिन इसमें उतनी प्रतिद्वंदिता नहीं थी साथी ही इसमें इनटेनसिटी की कमी भी नजर आई।

टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा माइकल वॉन ने भारत व इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बारे में भी बात की। द टेलीग्राफ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड को भारत के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ग्रीन पिच तैयार करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि, भारत के खिलाफ ग्रीन पिच तैयार करके कुछ हासिल नहीं होना है। में टीम इंडिया के खिलाफ कभी भी ग्रीन पिच पर नहीं खेलना चाहूंगा भले ही उन्हें दो टेस्ट मैचों में जीत मिल जाए।

इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि, ग्रीन पिच पर खेलने से इंग्लैंड को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि उन्हें इसके बाद एशेज खेलना है और इसकी तैयारी के लिए इंग्लिश टीम को ये सीखने की जरूरत है कि, अच्छी पिचों पर कैसे खेला जाए और जीत हासिल की जाए। उन्हें ऐसी पिच बनानी चाहिए जहां उन्हें मेहनत के दम पर जीत मिले। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि, इंग्लैंड ने कीवी टीम के खिलाफ अपनी टीम में स्पिनर्स को जगह ना देकर बड़ी गलती है। पहले टेस्ट में तो आप बच गए, लेकिन दूसरे टेस्ट में स्थिति खराब हो गई। मुझे उम्मीद है कि, इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ इस तरह की गलती करने से बचेगा।

Related Articles

Back to top button