ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मनोरंजन

अनिल कपूर ने शेयर कीं अपनी लेटेस्ट तस्वीरें, फैंस ने पूछा जवान रहने का राज

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक अनिल कपूर अपनी अक्सर अपनी असल उम्र को लेकर चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर दशकों से बॉलीवुड और फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन उनकी उम्र बढ़ने की जगह घटती ही जा रही है। अब हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें आप भी उन्हें देख अंदाजा नहीं लगा सकते कि वो 64 साल के हैं।

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस भी उनसे पूछ रहे हैं कि उनके हमेशा जवान रहने का राज आखिर क्या है

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्वयं होना सहज दिखने का सबसे आसान तरीका है।’ अनिल कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इन तस्वीरों में अनिल कपूर गजब के हैंडसम लग रहे हैं। इन्हें देख कोई भी नहीं कह सकता कि वो 64 साल के हैं।

अनिल की इन तस्वीरों पर उनके कमेंट कर उनके फैंस उनके जवान रहने का राज पूछ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप 65 साल के होने वाले हैं लेकिन 40 के दिखते हैं ये अपने आप में एक अचीवमेंट है। आप बहुत कूल हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमें वो राज बताइये जिसकी वजह से आप बुड्ढे नहीं हो रहे हैं।’ इसी तरह कई और यूजर्स ने भी कमेंट कर अनिल कपूर की जमकर तारीफ की है

बता दें कि अनिल कपूर अपने समय के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अब भी उनका ये सफर जारी है। फिल्मों के साथ ही अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वो अपनी फिटनेस से आजकल के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। उनकी फिटनेस का राज भी हर कोई जानना चाहता है। हालांकि अनिल कपूर कई बार कहते हैं कि वो कुछ खास नहीं करते बस अपनी डायट का ख्याल रखते हैं और वर्कआउट करते हैं।

Related Articles

Back to top button