ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

सड़क दुर्घटना में निगम के चालक की मौत

बिलासपुर। काम से अपने घर लौट रहे निगमकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी है। सोमवार को मृतक के स्वजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीपत थाना प्रभारी आरके सोरी ने बताया कि घटना रविवार शाम चार बजे की है।

जांजगीर जिले के बलौदा निवासी विकास यादव(27 वर्ष) नगर निगम बिलासपुर में वाहन चालक थे। रविवार की सुबह ड्यूटी के बाद वे बाइक से अपने घर बलौदा जा रहे थे। वे सीपत और गुड़ी के बीच लिमहाई तालाब के पास पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में बाइक सवार निगमकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले दस्तावेज से पहचान की। इसके बाद शव को अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई है। सोमवार की सुबह उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक के पिता राजकुमार आटो चलाते हैं। युवक शहर में ही बंधवापारा में किराए का मकान लेकर रहता था। वह अक्सर बलौदा स्थित अपने पैतृक घर चला जाता था

शव देखकर गुजरते रहे लोग

घटना के बाद शव देखकर लोग वहां से गुजरते रहे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। घटना के आधे बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान के बाद शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button