ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
देश

जलभराव से निपटने बड़े नालों की सफाई में जुटा निगम

जगदलपुर। बारिश में नालियों के चोक होने तथा जलभराव के हालात से निपटने के लिए निगम द्वारा बड़े नालों की सफाई करवाई जा रही है। सफाई अभियान में फोकस किया जा रहा है, ताकि पानी की उचित निकासी की हो सके।

ज्ञात हो कि बारिश के सीजन में शहर में जलभराव की पुरानी समस्या रही है। इस वर्ष महापौर तथा आयुक्त के द्वारा ऐसे स्थलों का पूर्व सर्वे करवाकर बड़े नालों की चरणबद्ध सफाई करवाई जा रही है।

मशीनों से लेकर अपने कर्मचारियों के साथ संसाधनों को लगाकर निगम शहर के सभी नालों की से कचारा उठवा रहा है। बारिश के पानी की उचित निकासी के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे कचरा व पालीथीन नालियों में न डालें। महापौर सफीरा साहू ने बताया शहर के मुख्य मार्गों के साथ सभी वार्डो के बडे व छोटे नालों के सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पोकलेन व जेसीबी मशीन के द्वारा सभी चिन्हित नालियों की सफाई की जा रही है।

साथ ही वार्डो मे भी सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के अधिकतर बड़ी नालियों की सफाई की जा चुकी है। यह अभियान लगातार जारी है। बारिश मे जलभराव के चलते लोगों को समस्या ना हो इस पर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सफाई व्यवस्था पर लगातार मानिटरिंग रखी जा रही है।

बारिश से पहले नाली व नालों की सफाई हुई तेज

शहर में पहली बारिश के साथ ही छोटी नालियों में भराव को देखते हुए बड़े नालों की सफाई निगम ने शुरू कर दी है। महापौर सफीरा साहू ने शहर के सभी बड़े नालों को पहले सफाई करने और इसके बाद छोटी नालियों को साफ करने अमले को कहा है। मालूम हो कि बारिश में पानी के ठहराव से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गत वर्ष हाउसिंग बोर्ड के निचले इलाके और धरमपुरा मार्ग के नाले को सही करने के बाद जलभाव पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। वर्तमान में भी जेसीबी से नालों को साफ किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों, वार्डो के बडे व छोटे नालो का सफाई कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है । सफाई व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button