ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

हाट बाजारों में अब सेहत भी, लोगों को मिला बीपी और शुगर का इलाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों के निवासियों के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना वरदान साबित हो रही है। इससे न सिर्फ लोगों को अपने घर के पास हाट बाजार में स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिली है बल्कि बीमारी का पता लगने पर उनका इलाज भी हो रहा है। इस योजना के दो हितग्राहियों श्री सोनउ राम और जागोबाई ने शनिवार को कांकेर जिले के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ इस योजना से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।

मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए सोनउ राम ने बताया कि व्यास कोंगेरा के बाजार में हाट बाजार क्लीनिक के स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने जांच कराई तो पहली बार यह पता चला कि उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है। वहां सिस्टर दीदी ने दवा दी थी। दवा खाने से अब उनका ब्लड प्रेशर सामान्य हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना का टीका भी लग गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें निरंतर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह देते हुए कोरोना का टीका लगाने के लिए उनकी तारीफ भी की।

इसी तरह व्यास कोंगेरा की जागोबाई कुंजाम ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह बाजार गई थी। वहां स्वास्थ्य शिविर लगा हुआ था। शिविर में चेकअप करवाने से पता चला कि उन्हें ब्लड प्रेशर और शुगर है। वहां सिस्टर दीदी ने दवाई दी। वर्तमान में मैं दवाई खा रही हूं, जिससे मेरे स्वास्थ्य में सुधार है और मुझे अच्छा लग रहा है। बघेल ने आम जनता से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की उन तक पहुंच का जायजा भी लिया।

Related Articles

Back to top button