ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज फिर से चलेंगी बसें, KSRTC ने दी हरी झंडी

बेगलुरु। आज यानी 22 जून 2021 से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बसों के संचालन को फिर से हरी झंडी मिल गई है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (Karnataka State Road Transport Corporation) ने आज से यहां पर फिर से बस चलाना शुरू कर दिया है।

इन माध्यमों के जरिए बुक करा सकते हैं आनलाइन टिकट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री आनलाइन माध्यम से अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। इसके साथ ही ksrtc.karnataka.gov.in/, ksrtc.in या KSRTC/Franchisee पर एडवांस बसों का रिजर्वेशन किया जा सकता है। इसके अलावा कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 080-26252625 नंबर पर किसी भी प्रकार की पूछताछ की जा सकती है।

बसों में 50 फीसद बैठने की क्षमता के आधार पर शुरू हुई सेवा

राज्य की परिवहन सेवा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए बस सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी। राज्य के सड़क परिवहन निगम ने बताया कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम 22 जून से संबंधित राज्यों के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए बसों में 50 फीसद बैठने की क्षमता के आधार पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए बस सर्विस फिर से शुरू कर रहा है।

कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश

इसके साथ ही सभी यात्रियों को निगम की बसों में यात्रा करते समय मास्क पहनने और कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार को कर्नाटक सरकार ने 31 में से 19 जिलों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने सोमवार, 21 जून से उन सभी जिलों की दुकानों को शाम 5 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी, जहां कोरोना सकारात्मकता दर 5 फीसद से कम है।

Related Articles

Back to top button