ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
देश

एससीओ बैठक में आज आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्‍तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

नई दिल्‍ली। लंबे समय के बाद भारत और पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों की बुधवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शुरू होने वाले शंघाई कोआपरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) में होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से अफगानिस्तान में शांति बहाली पर चर्चा होनी है।इसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के समकक्ष पाकिस्तान के मोईद यूसुफ शामिल हो रहे हैं। हालांकि भारत की तरफ से दो दिवसीय इस बैठक के दौरान में अजित डोवाल की पाकिस्‍तान के एनएसए से किसी तरह की द्विपक्षीय बैठक साफ इनकार किया गया है। वहीं पाकिस्‍तान के एनएसए ने भी दोनों के बीच बातचीत की संभावना से साफ इनकार किया है। हालांकि वो इस सम्‍मेलन के दौरान रूस, ताजिकिस्‍तान, उजबेकिस्‍तान, किर्गीस्‍तान, कजाखिस्‍तान और चीन के एनएसए से वार्ता करेंगे।

वहीं भारत के एनएसए की रूस के एनएसए से बातचीत होनी तय है। इसके लिए करीब ढाई घंटे का शड्यूल भी तय किया गया है। इसी वर्ष मार्च और अप्रैल में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की दुशांबे में हार्ट ऑफ एशिया की बैठक में मुलाकात हुई थी। हालांकि उस वक्‍त भी दोनों के बीच किसी तरह की औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई थी। बता दें कि फरवरी से ही दोनों देशेां के बीच सीजफायर लागू है।

आपको बता दें कि एससीओ के आठ सदस्‍य देश हैं। इसमें भारत, पाकिस्‍तान रूस, किर्गीस्‍तान, कजाखिस्‍तान, ताजिकिस्‍तान, चीन और उजबेकिस्‍तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्‍तान को वर्ष 2017 में इसका पूर्ण सदस्‍य बनाया गया था। नवंबर 2020 में इस संगठन की बैठक की मेजबानी भारत ने की थी। 2021 के लिए इसकी अध्‍यक्षता ताजिकिस्‍तान के पास है।

मौजूदा समय में होने वाली एससीओ की बैठक इसलिए भी बेहद खास है क्‍योंकि हाल के कुछ दिनों में अफगानिस्‍तान को लेकर पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच काफी कड़वाहट देखने को मिली है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्‍यारोपों का दौर जारी है। खास बात ये भी है कि इस दौर की शुरुआत कहीं न कहीं भारत के अफगानिस्तान को लेकिन हो रही शांति वार्ता का एक अहम सदस्‍य बनने के बाद ही हुई है।

Related Articles

Back to top button