ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

युवक को बंधक बनाकर मारपीट, नहीं ले जाने दिया अस्पताल

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के कोपरा में युवक को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। खबर मिलते ही घायल युवक का पिता मौके पर पहुंच गया, लेकिन आरोपित ने घर में घुसने नहीं दिया। बाद में डायल 112 की टीम ने बंधक युवक को मुक्त कराया। उसे गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है।

हिर्री थाना क्षेत्र के कोपरा निवासी राजकुमार मानिकपुरी ने मारपीट की श्ािकायत की है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे गांव के नरेश यादव ने बताया कि अनुप साहू उनके बेटे धर्मेंद्र से अपने घर में मारपीट कर रहा है। इस पर वे अपने पड़ोस में रहने वाले ईश्वर साहू के साथ अनुप के घर गए। इस दौरान उसने राजकुमार और ईश्वर को घर में नहीं घुसने दिया।

इस पर राजकुमार ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 की टीम गांव पहुंच गई। टीम ने अनुप के घर में बंधक धर्मेंद्र को मुक्त कराया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां डाक्टरों ने युवक की स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में भर्ती कर घायल धर्मेंद्र का उपचार किया जा रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पूछताछ से होगा मामला स्पष्ट

मारपीट से घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने उसे सीधे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सिम्स में घायल का उपचार चल रहा है। घायल की स्थिति सुधरने पर पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी। इसके बाद ही मारपीट का कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button