ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
देश

सेंट्रल विस्टा परियोजना: तीन नए कार्यालय भवनों के लिए बोली जमा करने की तिथि बढ़ी

नई दिल्ली। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे कामन सेंट्रल सेक्रेटेरियट के तीन नए कार्यालय भवनों के लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख 14 जुलाई तक बढ़ा दी है। पहले बोली जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून थी।सीपीडब्ल्यूडी के मुताबिक, तकनीकी बोलियां 14 जुलाई तक जमा की जा सकती हैं और उन्हें उसी दिन खोला जाएगा। विभाग ने कहा कि प्रशासनिक कारणों के चलते बोली जमा करने और तकनीकी बोलियों को खोलने की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है। ये तीनों भवन उसी जगह पर बनाए जाएंगे, जहां फिलहाल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र स्थित है।

उधर, सूत्रों ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नया संसद भवन, कामन सेंट्रल सेक्रेटेरियट, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का चौड़ीकरण, प्रधानमंत्री के लिए नए आवास व आफिस तथा उपराष्ट्रपति के लिए नए एंक्लेव का निर्माण किया जाना है।

Related Articles

Back to top button