ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

छह घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आया भालू, घरों में दुबके लोग, रायपुर से जा रही टीम

राजनांदगांव। राजनांदगांव में एक बालू ने हड़कंप मचा दिया है। बस्‍ती में भालू की दस्‍तक से अफरातफरी मची हुई है। ग्रामीण जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। शहर के मोहारा वार्ड के बजरंग नगर में भालू ने हड़कंप मचाया। भीड़ होते ही भालू एक पेड़ पर चढ़ गया।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। वन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है। सीएसपी समेत वन विभाग के अफसर मौके पर मौजूद हैं। भालू को पकड़ने के लिए घेरेबांदी की गई, लेकिन छह घंटे बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। वन विभाग की टीम कोशिश कर रही है।

गुरुवार को सुबह सात बजे भालू देखने के बाद लोगों में दहशत फैल गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। मोहारा में भालू दिखे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। भालू को देखने रोड़ में लोगों का जमवाड़ा लग गया। इधर, पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है।

पुलिस ने बताया की भालू रहीस पटेल के बाड़ी में छुपकर बैठा हुआ है। सुबह लगभग सात बजे लोगों ने भालू को गली में विचरते हुए देखा। भालू को देखते ही कुत्तों ने दौड़ाना शुरू कर दिया। जान बचाने भालू पेड़ में चढ़ गया। कुछ घंटे बाद पेड़ से नीचे उतर कर झाड़ियों में छिप गया। वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ने रायपुर से विशेष टीम बुलाई है। टीम के आते ही भालू को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। भालू के दहशत से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पुलिस और विभाग के अफसर डेरा डाले हुए हैं।

Related Articles

Back to top button