ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मुरादाबाद में बस और प‍िकअप की भिड़ंत, ट्रैफिक पुलिस कर्मी समेत चार की मौत, 20 घायल

मुरादाबाद। ज‍िले के पाकबड़ा इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। पंजाब से डबल डेकर बस चेकिंग टीम को देखकर पिकअप से टकरा गई। यह हादसा सोमवार की सुबह छह बजे जीरो प्‍वाइंट गुन्नौर माफी के पास हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबक‍ि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बस ह‍िमाचल से बरेली जा रही थी जबक‍ि प‍िकअप पंजाब के खेड़ी ज‍िले से मजदूरों को लेकर पीलीभीत जा रही थी। मरने वालों में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी शाम‍िल है।

मुरादाबाद के एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर बस और पिकअप की टक्कर में पिकअप पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार की सुबह पंजाब से एक डबल डेकर बस ने शहर में प्रवेश क‍िया। इस दौरान जीरो प्‍वाइंट गुन्‍नौर माफी के पास टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बताया जा रहा है क‍ि टीम में शाम‍िल सदस्‍यों ने बस को रुकने का इशारा क‍िया था लेकिन हड़बड़ी में चालक ने वाहन पर से न‍ियंत्रण खो द‍िया। इसके बाद बस तेजी के साथ प‍िकअप से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी क‍ि पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार प‍िकअप में सवार थे। वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना म‍िलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों के साथ म‍िलकर बचाव कार्य शुरू कराया। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्‍पताल भेजा गया।

हादसे में मरने वालों की सूची

1-तेजप्रताप पुत्र बालकराम न‍िवासी जासेपुर थाना देवरन‍ियां कलां पीलीभीत। (प‍िकअप सवार)।

2-सुरेश पुत्र त‍िलकराम न‍िवासी जदोपुर पटटी, देवरन‍ियां पीलीभीत। (प‍िकअप सवार)

3-सुरेश पुत्र रामचंदर न‍िवासी खामसराय थाना गजरौला, पीलीभीत। (प‍िकअप सवार)

4-बृज किशोर निवासी बुलंदशहर, थाना जंहागीरबाद, गांव रूठा।

घायल व्यक्तियों की सूची 

1. राजेश उम्र 40 वर्ष पुत्र राम प्रसाद निवासी गुमथल थाना बनियाठेर सम्‍भल।

2. मोहिनी उम्र 22 वर्ष पुत्री राजेश निवासी गुमथल थाना बनियाठेर सम्‍भल।

3. सुभाष उम्र 21 वर्ष पुत्र दाताराम निवासी बरगड़िया थाना मैलानी लखीमपुर।

4.लवी उम्र 4 वर्ष पुत्र सचिन श्रीवास्तव निवासी चंदौसी थाना चन्‍दौसी जिला सम्‍भल।

5. हेमलता उम्र 26 वर्ष पत्नी रजनेश निवासी बंजरिया थाना बिसौली बदायूंं।

6. अनन्या उम्र 4, वर उम्र 4 वर्ष पुत्री रजनेश निवासी बजरिया थाना बिसौली जनपद बदायूं।

7. सरजीत उम्र 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादमपुर पट्टी थाना दूरीया जनपद पीलीभीत।

8.आशीष उम्र 27 वर्ष पुत्र रामपाल यादमपुर पट्टी थाना दूरीया जनपद पीलीभीत।

9. कमलेश उम्र 32 वर्ष यादमपुर पट्टी थाना दुरिया जनपद पीलीभीत।

10. राहुल उम्र 20 वर्ष पुत्र राम अवतार निवासी यादमपुर पट्टी दुरिय् पीलीभीत।

11.दिनेश कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र राम अवतार यादमपुर थाना दूरियां कला पीलीभीत।

12. अखिलेश उम्र 28 वर्ष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी सिरसा थाना पुरनपुर पीलीभीत।

13. कांता प्रसाद उम्र 33 वर्ष पुत्र राममूर्ति लाल निवासी बरखेड़ा थाना आंवला बरेली।

14. पप्पू उम्र 19 वर्ष पुत्र वेद पाल निवासी बनियाना थाना भमोरा बरेली।

अवैध वसूली के खेल में हादसा : चर्चा है क‍ि ट्रैफिक के कुछ स‍िपाही रोजाना वाहनों से अवैध वसूली करने के ल‍िए पहुंच जाते थे। इस हादसे को भी अवैध वसूली का ही पर‍िणाम बताया जा रहा है। हालांक‍ि अधिकारी कुछ भी साफ-साफ बताने के ल‍िए तैयार नहीं हैं।

हर तरफ चीख-पुकार – हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी। हादसे का मंजर देखकर लोग सहम जा रहे थे। हादसे की सूचना म‍िलने पर पुलिस और प्रशासन तत्‍काल सक्र‍िय हो गया था। डीएम, एसएसपी समेत अन्‍य अधिकार‍ियों ने अस्‍पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। ज‍िनके पर‍िवार के सदस्‍यों की मौत हुई है, उनकी श‍िनाख्‍त कर स्‍वजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। ज‍िला अस्‍पताल में एक तरफ से हादसे में घायलों को भर्ती कर उनका इलाज क‍िया जा रहा है। हादसा कैसे और क‍िन पर‍िस्थित‍ियों में हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सड़क पर मची रही अफरातफरी : हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। इससे रोड पर कुछ देर के ल‍िए जाम भी लगा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button