ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

कोरोना टीकाकरण में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, बना दुनिया का सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला देश

नई दिल्ली। भारत विश्व में कोरोना वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज लगाने वाला देश बन गया है। भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में अमेरिका को पछाड़ दिया है। अभी तक इस मामले में अमेरिका सबसे आगे था लेकिन भारत ने अमेरिका को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। ग्लोबल वैक्सीन ट्रैकर के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 32 करोड़ 36 लाख 63 हजार 297 डोज लागई जा चुकी हैं जबकि अमेरिका में 32 करोड़ 33 लाख 27 हजार 328 डोज लगी है। इस आधार पर भारत ने अमेरिका को टीकाकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारत में इसी साल 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी जबकि अमेरिका में पिछले साल 14 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

कोरोना टीकाकरण के मामले में तीसरे नंबर पर यूके है। यूके में अब तक 7 करोड़ 67 लाख 74 हजार 990 डोज लगाई जा चुकी हैं। चौथा नंबर आता है जर्मनी का, जहां पर 7 करोड़ 14 लाख 37 हजार 514 डोज लगाई जा चुकी है। फ्रांस में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 5 करोड़ 24 लाख 57 हजार 288 डोज लगाई जा चुकी हैं। बात अगर इटली की करें तो यहां पर कोविड वैक्सी न की 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार 721 डोज लगाई गई हैं।

भारत की इस उपलब्धि पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर बताया है कि कोरोना टीकाकरण में अमेरिका को भारत ने पछाड़ दिया है। साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें कई देशों के टीकाकरण के आंकड़ों की जानकारी है।

India overtakes US in Covid vaccination, even though they had a slight head start…

Well done, team India. pic.twitter.com/ak2M2HNHxl

— Amit Malviya (@amitmalviya) June 28, 2021

ब्रिटेन में सबसे पहले टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। ब्रिटेन में सबसे पहले यानी पिछले साल 8 दिसंबर से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इसी तरह इटली में पिछले साल 27 दिसंबर को टीककरण अभियान शुरू किया गया था। इसके अलावा जर्मनी में भी पिछले साल 27 दिसंबर को टीककरण अभियान शुरू किया गया था।

Related Articles

Back to top button