ब्रेकिंग
Hartalika Teej 2026 Katha: 14 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज व्रत, जानें देवी पार्वती की तपस्या की... Bigg Boss 20 Update: काजी तौकीर बने घर के असली 'रॉकस्टार', सलमान ने तीन कंटेस्टेंट्स को दिया अल्टीमे... देश बदलते ही बदली किस्मत: कजाखस्तान के लिए खेलते हुए एलेना रायबकिना बनीं 3 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपि... Jio vs Airtel 349 Plan: ₹349 में किसका प्लान है सबसे बेस्ट? जानें 28 दिन की वैलिडिटी में डेटा और OTT... Delhi BRICS Summit: मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की 'BRICS सिम्फनी', जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्र... Amit Satam Statement: मनोज जरांगे से त्योहारों पर मुंबई कूच टालने की अपील, राज ठाकरे और विपक्ष पर सा... Delhi News: शेख सराय में बनेगी अत्याधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब, रेखा गुप्ता सरकार ने ₹151.81... Katihar Flood News: कटिहार में राहत सामग्री बांटने पहुंचीं JDU नेत्री की गाड़ी पर टूट पड़े बाढ़ पीड़... फर्जी मत्स्य अधिकारी बनकर मछली पालकों से रंगदारी: बरेली पुलिस ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़ बसपा में उत्तराधिकारी की चर्चा के बीच नया सियासी मोड़: चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला न्यो...
देश

सात फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने लगाए पौधे, कहा यही जीवन का आधार

भिलाई। कोरोना ने भले ही सिस्टम को तहस नहस कर दिया हो, पर प्रकृति से लगाव व जुड़ाव की सीख दे गया। अब लोग पौधे लगाने, पेड़ बचाने की कसमें खा रहे हैं। शुक्रवार को एक और मिसाल पेश हुआ, जब दूल्हा व दुल्हन ने साथ फेरे लेने के बाद मैत्रीकुंज में पौधे लगाए। लोगों से कहा कि यही अब जीवन का aआधार है

जी हां दुल्हा पुरेंद्र साहू व दुल्हन जागृति साहू दोनों खासे पढ़े लिखे हैं। जाब करते हैं। शुक्रवार को दोनों का विवाह सम्पन्ना हुआ। विवाह के बाद दोनों ने समाजसेविका रमा साहू की प्रेरणा से शादी को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाने की इच्छा जाहिर की।

रमा साहू ने फौरन करंज का पौधा उपलब्ध करा दिया। जगह मैत्रीकुंज का मंगल भवन के सामने स्थित वालीवाल ग्राउंड तय किया गया। दुल्हा व दुल्हन को पौधा लगाते देखने के लिए बड़ी संख्या में मैत्रीकुंज के लोग जुट गए। जिसमें मुख्य रूप से रमा साहू, विश्वम्भर साहू, भुखन, अनिल साहू, दीपमाला,कुमारी, जीवन, दुष्यंत कुमार ,नेमबाई, विवेक, मेहुल,रोहन, उर्मिला टेमरे, अन्नापूर्णा, कुसुम, नुशरत बानो, ज्योति, संध्या वर्मा , जितेंद्र साहू , सुमित्रा, उषा, विनय राणा, निधि सिन्हा, मंसूर आलम, शिला साहू आदि उपस्थित थे।

नवदंपत्ति ने इस पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों ने भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए वालीवाल मैदान के चारों तरफ पौधे रोपे। पौधारोपण के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समाजसेविका रमा साहू ने बताया कि उनके परिवार द्वारा हर सप्ताह पौधरोपण किया जाता है। शुक्रवार को विवाह समारोह था। विवाह के बाद दुल्हा दुल्हन ने पौधा लगाने की इच्छा जाहिर की। यह सबके लिए मिसाल है, प्रेरणादायी है।

Related Articles

Back to top button