ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

घटिया बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने खोला मोर्चा

बिलासपुर। जिले में अमानक बीज का मामला सामने आने के बाद भारतीय किसान संघ ने घटिया बीज,दवा व खाद बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को ज्ञापन सौंपकर ऐसी कंपिनयों को प्रतिबंधित करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अगर कार्रवाई नहीं करती है तो न्यायालय की शरण में जाने की बात भी कही है। बिलासपुर जिले में बीज विकास निगम ने किसानों को घटिया बीज का वितरण कर दिया है।

10 किलोग्राम बीज को पानी में डुबाने पर एक किलोग्राम बदरा निकल रहा है। बीज विकास निगम की गड़बड़ी सामने आने के बाद किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने इस घटना की शिकायत बीज विकास निगम सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से की थी। उनकी शिकायत का असर भी हुआ। निगम के अफसरों की टीम बिलासपुर पहुंचकर किसानों से इस संबंध में चर्चा की है।

जांच के नाम पर खानापूर्ति कर विभागीय अफसर रवाना हो गए। बीज विकास निगम और कृषि विभाग के अफसरों के रवैये से नाराज भारतीय किसान संघ ने अब मोर्चा खोल दिया है। इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने और ऐसी कंपनियों को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को सौंपे ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि दुर्ग जिले में बायर कंपनी ने अपनी गलती के लिए किसानों को 35 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया है। बड़ी-बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी किसानों को उन्न्त किस्म एवं हाई ब्रीड बीज का विज्ञापन कर किसानों को बेच रही है। बहुराष्ट्रीय कंपनी बायर जिसने ए जेड 8433 डीटी का बीज बोने से गरियाबंद के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शिकायत के बाद भी राज्य शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञानियों ने बीज को बताया है अमानक

संघ ने अपने ज्ञापन में इस बात की भी जानकारी दी है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविालय रायपुर के वरिष्ठ विज्ञानियों ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें भारी अशुद्धता एवं अमानक स्तर का बीज होने की पुष्टि करते हुए किसानों को 35 फीसद नुकसान की भरपाई करने की सिफारिश की है।

बिलासपुर जिले में बीज निगम द्वारा आबंटित 1001 धान की किस्म में अमानक बीज की पुष्टि भी हो गई है। बदरा के अलावा खरपतवार भी निकल रहा है। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री दुर्गा पाल,प्रदेश उपाध्यक्ष टेकेंद्र चंद्राकर,प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानंद दिघरस्कर,प्रदेश मंत्री रामवतार साहू,रायपुर जिला सहमंत्री लोकेश्वर साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button