ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

J&K के बाद लद्दाख-कारगिल के राजनीतिक दलों से साथ केंद्र की चर्चा, दिल्ली पहुंचे 11 नेता

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्र सरकार आज करगिल और लद्दाख की पार्टियों और सिविल सोसायटी सदस्यों से बातचीत करेंगी। इसी कड़ी में लद्दाख के 11 नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी के आवास पर बैठक होगी।

 बैठक का एजेंडा साफ नहीं
सुबह 11 बजे होने जा रही इस बैठक का एजेंडा अभी साफ नहीं है। यह नहीं बताया गया है कि इसमें किस विषय पर बातचीत होगी और कौन-कौन से दल शामिल होंगे। इस बैठक में लद्दाख के पूर्व सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक से पहले केडीए के सह-अध्यक्ष असगर अली करबलाई ने कहा कि वह केंद्र से किसी भी शर्त के साथ बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन कारगिल के सभी संगठन इस बात पर एक मत है कि छठे शेड्यूल या कोई और कानून उनको मंज़ूर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक कर चुकी है सरकार 
अली करबलाई ने कहा कि वह लद्दाख को पूर्ण राज्य के रूप में देखना चाहते हैं। अगर 1975 में ढाई लाख जनसंख्या पर सिक्किम को राज्य का दर्जा मिल सकता है तो तीन लाख की आबादी वाले लद्दाख को क्यों नहीं मिल सकता। याद हो कि इससे पहले इससे पहले प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों के 14 नेताओं के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक की थी, जिसमें अधिकांश नेताओं ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव कराने की मांग उठाई थी।

Related Articles

Back to top button