ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
खेल

केन विलियमसन ने विराट कोहली के कंधे पर WTC Final जीतने के बाद क्यों रखा था सिर, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार आयोजित की गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भारत को हराकर जीता था। इस मैच के बाद विराट कोहली और कीवी कप्तान केन विलियमसन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे क्रिकेट फैंस ने खूब पसंद किया था। इस तस्वीर में केन ने विराट कोहली के गले लगते हुए अपना सिर विराट कोहली के कंधे पर रखा हुआ था। अब केन विलियमसन ने अपनी टीम को चैंपियन बनाने के बाद विराट कोहली के कंधे पर अपना सिर क्यों रखा था इसका खुलासा उन्होंने खुद किया।

केन विलियमसन ने बताया कि, ये सबको पता है कि जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो आप कहीं पर भी हों ये एक बेहद मुश्किल चुनौती होती है और उनके खिलाफ जीत मिलना एक शानदार पल था। टीम इंडिया के खिलाड़ी क्रिकेट के हर फॉर्मेंट में एक बेंचमार्क सेट करते हैं और दिखाते हैं कि उनकी टीम में कितनी गहराई है साथ ही उनके देश में भी क्रिकेट है। वहीं विराट के कंधे पर उन्होंने अपना सिर क्यों रखा था इसके बारे में बात करते हुए केन ने कहा कि, मैं और विराट एक-दूसरे को काफी लंबे अरसे से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। हम हमेशा से जानते हैं कि, ये एक बहुत बड़ तस्वीर है और वास्तव में वो एक शानदार पल था। हमारी दोस्ती क्रिकेट के खेल से भी बड़ा है और हम ये बात जानते हैं।

केन ने आगे कहा कि, ये एक शानदार मुकाबला था और दोनों ही टीमें बहुत प्रतिस्पर्धी थी। हालांकि आखिरी में रिजल्ट ही मायने रखता है और मुझे पूरे मैच के दौरान लगा था कि ये एक चाकू के धार की तरह है। इस तरह के मैच के अंत में दोनों टीमें एक-दूसरे की तारीफ करती हैं और किसी टीम को ट्रॉफी मिलती है तो किसी टीम की किस्मत में ये शायद नहीं होता है। आपको बता दें कि, फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Related Articles

Back to top button