ब्रेकिंग
Kabirdham Village Renamed: दशकों पुरानी समस्या का हुआ अंत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को दी... CRPF Havildar Suicide Ranchi: तिरिल कैंप में दर्दनाक हादसा, आईजी साकेत सिंह ने की पुष्टि; जांच में ज... Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 32वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, बाघमारा में शहीदों को दी गई श्... Sahibganj Tin Pahar Gang: रांची पुलिस ने चलाया आधी रात को स्पेशल ऑपरेशन, सकुशल घर लौट रहा है लापता ब... Medininagar Missing Girls Found: पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ बड़ा खुलासा, गोपालगंज से सकुशल मिलीं ती... Jamshedpur News: बिष्टुपुर की एलआईसी बिल्डिंग में आधी रात को लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का सारा सामान ज... MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ...
टेक्नोलॉजी

PUBG Mobile Back in India: बैटलग्राउंड मोबाइल भारत में हुआ लॉन्च, जानें गेम से जुड़ी हर अपडेट

नई दिल्ली। Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। गेम की लॉन्चिंग का ऐलान कंपनी के ऑफिशियल फेसबुक पेज से हुआ है। गेम को 2 जुलाई की सुबह 6.30 बजे भारत में लॉन्च किया गया है। यह PUBG Mobile का इंडियन वर्जन गेम है। गेम को प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स को डाउनलोड के लिए पहले ही उपलब्ध करा दिया गया था। वहीं अब Battlegrounds Mobile India गेम के डेवलपर्स krafton ने Battlgrounds Mobile India के ऑफिशियल वर्जन की डाउनलोडिंग का ऐलान कर दिया है।

जानिए गेम से जुड़ी हर अपडेट 

    • गेमर्स इसे Google Play Store से डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं जिन यूजर्स ने गेम को अर्ली एक्सेस के लिए  डाउनलोड किया है, उन्हें केवल गेम को Google Play Store से अपडेट करना होगा।
    • Battlegrounds Mobile India को केवल एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में iOS बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम वाली डिवाइस को गेम के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
    • Krafton की तरफ से साफ किया गया है कि गेम को थर्ड पार्टी स्टोर या APK फाइल की मदद से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
    • Battlegrounds Mobile India गेम खेलने वाले यूजर्स 19 अगस्त तक रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। Krafton ने गेम की लॉन्चिंग के सेलिब्रेशन ऑफर के तहत इन-गेम इवेंट का ऐलान किया है, जिसे गेम खेलकर रीडीम कराया जा सकेगा।
    • Battlegrounds Mobile India को मोबाइल ओटीपी की मदद से लॉन-इन किया जा सकेगा।
    • कंपनी के मुातबिक BGMI गेम खेलने वाले किसी भी यूजर का डेटा स्टोर नहीं किया जाएगा।
  • Battleground Mobile India गेम को कुछ बदलाव के साथ PUBG Mobile की तरह ही पेश किया गया है। गेम के कैरेक्टर की पोशाक बदली हुई है। साथ ही इसे ग्रीन ब्लड के साथ पेश किया गया है।
  • भारत सरकार ने पिछले साल PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया था। सरकार ने भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता का हवाला देते हुए चीनी ऐप के साथ ही PUBG पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से PUBG Mobile लगातार भारत में वापसी की कोशिश कर रहा है।

Related Articles

Back to top button