ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

एनएमडीसी चलाए स्टील प्लांट, नहीं करेंगे विरोधः लखमा

जगदलपुर। प्रदेश के वाणिज्य (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट का संचालन यदि एनएमडीसी (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन) करता है तो प्रदेश सरकार और बस्तर की जनता इसका विरोध नहीं करेगी। स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के नाम पर यदि इसे निजी क्षेत्र को बेचने की कोशिश की जाती है तो ऐसा नहीं होना दिया जाएगा। बस्तर के आदिवासियों ने स्टील प्लांट की स्थापना के लिए एनएमडीसी को जमीन दी है, न कि प्लांट का निर्माण कर बेचने के लिए सहमति दी है।

मंगलवार को कवासी लखमा ने यह बातें यहां सर्किट हाउस में एनएमडीसी के चेयरमेन सुमीत देब के साथ बैठक में कही। सुमीत देब बैठक में नगरनार स्टील प्लांट के कमीशनिंग की तैयारी की जानकारी देकर इसके लिए राज्य शासन और जिला प्रशासन का सहयोग मांग रहे थे तभी विनिवेशीकरण का मुद्दा उठा। बैठक में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार ने विनिवेशीकरण पर सवाल दागते हुए सुमीत देब से जवाब मांगा। जिस पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया। एनएमडीसी इस बारे में इतना ही कह पाई कि यह मामला केंद्र सरकार के अधीन है।

दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में एनएमडीसी से बस्तर के विकास में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद कवासी लखमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनएमडीसी को साफ तौर पर बता दिया है कि स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा। विधानसभा में विनिवेशीकरण के विरोध में शासकीय संकल्प पारित कर केंद्र सरकार को पहले ही भेजा जा चुका है। आज की बैठक में बस्तर के जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले पर अपना फैसला दो टूक शब्दों में सुना दिया है।

मंत्री ने बताया कि एनएमडीसी से बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल शुरू करने को कहा गया है। स्थानीय बेरोजगारों को स्टील प्लांट में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई है। एनएमडीसी ने विकास में भागीदारी बढ़ाने पर सहमति दे दी है। बैठक में एनएमडीसी के निदेशक तकनीकी सोमनाथ नंदी, नगरनार स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक प्रशांत दास भी मौजूद थे

कलेक्टर ने रखी विकास की रूपरेखा

बैठक में कलेक्टर रजत बंसल ने सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल को लेकर जानकारी दी। बताया गया कि महारानी अस्पताल के अलावा खूटपदर में सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। नगरनार में भी सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बनाने की प्रस्ताव है। पहले चरण में करीब 70 करोड़ रुपये भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में एनएमडीसी के सहयोग से प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी जिला प्रशासन द्वारा दी गई।

सीएमडी आज नगरनार स्टील प्लांट का दौरा करेंगे, कई बैठकें होंगी

जगदलपुर। नगरनार में बनकर तैयार स्टील प्लांट के अवलोकन के लिए बुधवार को एनएमडीसी (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कार्पोरेशन) के चेयरमेन सुमीत देब स्टील प्लांट का दौरा करेंगे। करीब 23 हजार करोड़ रुपये की लागत से तीन मिलियन टन सलाना उत्पादन क्षमता के नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना एनएमडीसी ने की है। प्लांट को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसी साल सितंबर-अक्टूबर तक प्लांट की कमीशनिंग की योजना है

सीएमडी बनने के बाद समीत देब का नगरनार स्टील प्लांट का यह पहला दौरा है। इसके पहले 16 नवंबर 2017 को तत्कालीन सीएमडी एन बैजेंद्र कुमार ने स्टील प्लांट का दौरा किया था। सुमीत देब अधिशासी निदेशक और फिर निदेशक पर्सनल के पद पर रहते स्टील प्लांट के दौरे पर आ चुके हैं लेकिन सीएमडी बनने के बाद कोरोना संक्रमण के कारण उनका प्रवास लगातार टलता आ रहा था। देब के साथ कंपनी के निदेशक तकनीकी एवं स्टील प्लांट के प्रभारी सोमनाथ नंदी भी दौरे पर साथ रहेंगे।

बुधवार को स्टील प्लांट के दौरे के दौरान स्टील प्लांट प्रबंधन के साथ कई बैठकें भी रखी गई हैं। सीएमडी सोमवार को रायपुर आए थे और वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंगलवार के नियमित विमान सेवा से दोपहर में जगदलपुर पहुंचे। स्टील प्लांट का दौरा करने के बाद बुधवार को वह नियमित विमान से हैदराबाद रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button