ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

देश के छह प्रमुख शहरों में शुरू किए गए लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आज समीक्षा करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र पीएम नरेंद्र मोदी आज देश के छह प्रमुख शहरों में शुरू किए लाइट हाउस प्रोजेक्ट(Light House Projects) की समीक्षा करेंगे। ये छह शहर अगरतला (त्रिपुरा), रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात) और चेन्नई (तमिलनाडु) हैं। पीएम मोदी द्वारा देश के छह प्रमुख शहरों में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में उत्साह तो है, लेकिन इसमें देरी भी हो रही है। पीएम मोदी पहली बार लाइट हाउस प्रोजेक्ट(Light House Projects) की समीक्षा करने वाले हैं। सुबह 11 बजे वह वर्चुअल माध्यम से विभिन्न शहरों की स्थिति देखेंगे।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट पूरा होने की मियाद एक साल रखी थी, लेकिन बीच में कोरोना लाकडाउन के कारण काम पूरी तरह ठप रहा। आक्सीजन की कमी के कारण फैक्टरियों से बीम-कालम आदि तैयार नहीं हो पाए और मजदूर भी नदारद थे। अब दोबारा काम शुरू किया गया है। पीएम वन वे कम्युनिकेशन करेंगे और इस दौरान स्थानीय अधिकारियों से कोई बात नहीं होगी। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी उन्हें विभिन्न प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नए साल के पहले दिन छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट (LHP) की नींव रखी थी। उन्होंने ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया (GHTC) के तहत अगरतला (त्रिपुरा), रांची (झारखंड), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात) और चेन्नई (तमिलनाडु) में लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। इसके तहत हर शहर में इस तरह के एक हजार आवासों का निर्माण किया जाना है जिसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

क्या है यह योजना ?

लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत लोगों को स्थानीय जलवायु और इकोलॉजी का ध्यान रखते हुए टिकाऊ आवास प्रदान किए जाते हैं। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए जिन राज्यों को चुना गया है उनमें त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं।इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं। इस प्रोजेक्ट में फैक्टरी से ही बीम-कॉलम और पैनल तैयार कर घर बनाने के स्थान पर लाया जाता है, इसका फायदा ये होता है कि निर्माण की अवधि और लागत कम हो जाती है। इसलिए प्रोजेक्ट में खर्च कम आता है। इस प्रोजेक्ट के तहत बने मकान पूरी तरह से भूकंपरोधी होंगे।

Related Articles

Back to top button